फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लंबे समय से चली आ रही परिवहन विभाग की वाहन परमिट फीस बढ़ोतरी की मांग को मानते हुए कैबिनेट ने फीस में 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब ट्रांसपोर्टरों को बढ़ी हुई परमिट फीस देनी होगी। ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि फैसले को वापस लेने की मांग की जाएगी। यदि इसमें संशोधन नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग राजस्व बढ़ाने के लिए लंबे समय से वाहन परमिट फीस में बढ़ोतरी की मांग कर रहा था। विभाग का कहना था कि वर्ष 2010 से कई बार बसों का किराया बढ़ाया जा चुका है। ट्रक किराए में भी वृद्धि हो चुकी है, लेकिन परमिट फीस में इजाफा नहीं हो सका है। विभाग का प्रस्ताव मानते हुए मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई। अब ट्रक परमिट के लिए 6000 हजार फीस की बजाय 1500 रुपये अधिक यानी 7500 रुपये देने होंगे। इसी तरह से बसों की परमिट फीस भी बढ़ गई है। मेरठ ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा और मेरठ ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पिंकी चिन्यौटी ने कहा कि परमिट फीस में बढ़ोतरी के लिए ट्रांसपोर्टरों को विश्वास में नहीं लिया गया। इतनी वृद्धि से ट्रांसपोर्टरों को दिक्कत होगी। शासन को इस पर विचार करना होगा।
विज्ञापन

....................................
ये है परमिट फीस के आंकड़े
वाहन का प्रकार पहले अब
ट्रक यूपी परमिट 6000 7500
ट्रक नेशनल परमिट 7000 8750
स्कूल बस 3750 4687
प्राइवेट बस 6000 7500
टैक्सी 4200 5250
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें