बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को बताया कि 21 जून को उसकी 15 वर्षीय बेटी को युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया। उसने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर फाड़ दी। पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर दिखवाई और उसके हस्ताक्षर कराए। उस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अभी तक उसकी बेटी को बरामद नहीं किया है। उसकी बेटी को बरामद कराया जाए। ब्यूरो