बागपत। शहर के वार्ड तीन में फूंस वाली मस्जिद में कोर एडरा इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बैठक हुई। इसमें डॉ. श्रवन गोस्वामी ने कहा कि जुलाई माह में रोटा वायरस वैक्सीन नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा और सभी इसमें अपना सहयोग दें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सकें। यह वैक्सीन बच्चों को दस्तों से सुरक्षित रखेगी। बीएमसी मंजू शर्मा ने बताया कि देश से पोलियो की बीमारी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अपील की सभी व्यक्ति अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को आठ जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीके लगाए, ताकि वह इन बीमारी से ग्रस्त न हो सकें। सभासद मोनू, ब्रजपाल, जाहिद, बीएमसी मुजीबुर्ररहमान मौजूद रहे। ब्यूरो