फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग के समय उतरे करंट से ई- रिक् शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ई- रिक्शा चार्ज करते समय युवक की मौत
विज्ञापन


- लिसाडी गेट के लक्खीपुरा की घटना

मेरठ। लिसाडी गेट क्षेत्र में ई- रिक्शा की बैट्री चार्ज करते समय रिक्शे में उतरे करंट से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए शव को दफना दिया।
लक्खीपुरा निवासी हमजा(45) पुत्र अनवार ई- रिक्शा चलाता था। परिजनों के मुताबिक हमजा रात को वापस लौटा और पास ही पप्पन के यहां ई- रिक्शा को चार्जिंग पर लगा दिया। सुबह आकर उसने जैसे ही रिक्शा को हाथ लगाया, करंट की चपेट में आ गया। बेहोश हमजा को लोग नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हमजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई- रिक्शे में चार्जिंग के दौरान करंट लगले का यह पहला मामला नहीं है। करीब एक वर्ष में लिसाडी गेट क्षेत्र में ही करीब चार से पांच लोगों की मौत ई-रिक्शे में चार्जिंग के दौरान करंट से हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें