फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन मेरठ में प्रवास कर रालोद में जान फूंकेंगे अजित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद में जान फूंकेंगे चौ. अजित सिंह
विज्ञापन

मेरठ। रालोद में जान फूंकने के लिए चौ. अजित सिंह आज से दो दिन तक मेरठ में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और सभी जाति धर्म के लोगों को पार्टी से जोड़ने का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

पार्टी प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि चौ अजित सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों में मुख्य रूप से किसान, मजदूर, शिक्षक, पूर्व सैनिक, डॉक्टर, महिलाएं, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक, छात्र तथा युवाओं के संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों से सीधा संवाद कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संगठन महासचिव डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि चौधरी अजित सिंह का भव्य स्वागत दिल्ली रोड स्थित ज्ञान स्थली पर किया जाएगा। यहां से वह सीधे बाउंड्री रोड स्थित रालोद कैंप कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 16 को सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों व प्रतिनिधि मंडलों से संवाद करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन, राजेंद्र शर्मा, राम मेहर सिंह गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, राजेंद्र सिंह चिकारा, ऐनुद्दीन शाह, कमलजीत सिंह गुर्जर, सुभाष प्रमुख, पप्पू प्रमुख, यशवीर सिंह, नरेंद्र खजूरी, रणवीर दहिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें