खालसायी पोषाक प्रतियोगिता आयोजित
मेरठ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसायटी की ओर से खालसा पंथ के प्रगट दिवस की खुशी में मनाए जा रहे गुरु पंथ सप्ताह के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए है। रविवार को श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में बालक-बालिकाओं की दस्तार एवं खालसायी पोषाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सोसायटी के प्रमुख सेवादार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की सृजना के बाद शब्द उच्चारण कर सिखों को सम्मानित किया था। प्रतियोगिता में प्रतियोगी बच्चे पंज प्यारे, निहंग सिंह, ग्रंथी सिंह, शूरवीर सिंह, सेवादार, ज्ञानी, रागी एवं प्रचारक आदि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में सुरजीत कौर, मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह चावला शामिल रहे। प्रतियोगिता की व्यवस्था में परमजीत सिंह, बीबी हरलीन कौर, रविंद्र सिंह, जीत सिंह आदि का सहयोग रहा।