क्लीन मेरठ ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
मेरठ। क्लीन मेरठ ने रविवार को 83वां स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत शहर के कई इलाकों में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संगठन के प्रभारी अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुबह टीम सदस्यों न हापुड़ रोड पर बेगमपुल चौराहे से लेकर सोतीगंज चौराहे तक विशेष सफाई अभियान चलाया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। इन सभी को नितिन बंसल ने स्वच्छता बरकरार रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर आदित्य जैन, महेश चंद गोयल, मनोज कुमार, आयुष जिंदल, रोहित गोयल, रिंकु कनौजिया, दिनेश कुमार, अनुराग यादव, राजेंद्र गुप्ता, पल्लव गर्ग, लक्ष्मी शर्मा, कांता चौहान, दिव्या सैनी, नीरज आदि शामिल रहे।
खास बातें:
सफाई का 83वां सप्ताह मनाया
बेगमपुल से सोतीगंज और हापुड़ अड्डा पर की टीम ने सफाई