एडीओ से अभद्रता पर अफसर बैठे धरने पर
मेरठ। आजमगढ़ में एडीएम ई द्वारा एडीओ के साथ की गई अभद्रता पर अफसर व कर्मी मुखर हो गए हैं। शनिवार को विकास भवन में जिला विकास अधिकारी और परियोजना अधिकारी भी बीडीओ, एडीओ के साथ धरने पर बैठे। प्रादेशिक विकास संगठन उप्र की ओर से घोषित धरना-प्रदर्शन में विकास भवन में धरना दिया गया। इसमें आजमगढ़ प्रकरण में कार्रवाई की मांग की गई। जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्र, परियोजना निदेशक भानु प्रताप ने भी घटना की निंदा की। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक, सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे। धरने के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री बनी सिंह चौहान, अध्यक्ष गिरिजा कांत, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील भड़ाना आदि उपस्थित रहे। धरने का संचालन एडीओ मेरठ ब्लॉक चंदन देव पांडेय ने किया।