फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए हॉल में गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आईएमए हॉल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। संचालन करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आज भी पूरे विश्व में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है। अधिकांश लोग इलाज कराने के दौरान आर्थिक तंगी में आ जाते हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्रो. राहुल बंसल ने कहा कि हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक थीम निश्चित की जाती है। जिस पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर पूरे साल कार्यक्रम होते हैं। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर यह थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज एवरीवन एवरीवेहर है। कहा कि हमारे स्वास्थ्य में 80 प्रतिशत योगदान हमारी लाइफ स्टाइल का रहता है और 20 प्रतिशत आनुवांशिकता का रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें