फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास एवं विकास अधिकारियों ने किसानों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेती कर रहे किसानों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ।
जागृति विहार विस्तार योजना में आरएसएस के राष्ट्रदोय समागम के बाद किसानों और आवास एवं विकास अधिकारियों के बीच उठा पटक जारी है। सोमवार को निर्माण खंड पांच के अधिकारी विस्तार योजना में किसानों द्वारा जमीन पर खेती करने का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों का आरोप है किसानों ने उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद किसानों के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
जागृति विहार विस्तार योजना में राष्ट्रोदय समागम के लिए आवास एवं विकास ने सरायकाजी, काजीपुर, घोसीपुर और चंदौडी गांव के किसानों से खेत की करीब तीन सौ एकड़ जमीन खाली कराई थी। यह जमीन आवास विकास ने किसानों से अधिग्रहण कर रखी है। लेकिन किसान जमीन पर कब्जा देने से पहले बढ़ा प्रतिकर मांग रहे हैं। 25 फरवरी को समागम के बाद किसानों ने दोबारा जमीनों की ओर रुख कर दिया। सोमवार को निर्माण खंड पांच के सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विस्तार योजना में जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार ने बताया उन्होंने जमीन पर खेती कर रहे किसानों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होेंने अभद्रता करनी शुरू कर दी। किसानों ने धमकी दी है कि बढ़ा प्रतिकर नहीं मिला तो जल्द ही किसान अन्य भूमि पर भी खेती करना शुरू करेंगे। जिसके बाद अधिकारियों ने सरायकाजी निवासी जगदीश, आबिद के खिलाफ खरखौदा थाने में तहरीर दी। खरखौदा थाना इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा और अवैध रूप से कब्जा करने की धाराओं में दो किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आवास एवं विकास अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने बताया कि किसानों ने परिषद की जमीन पर कब्जा किया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें