फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 हजार लोगों का भोजन हो रहा मसूरी केन्द्र पर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी केंद्र पर 30 हजार स्वयंसेवक करेंगे भोजन
विज्ञापन

गंगानगर। राष्ट्रोदय कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए मसूरी केंद्र पर 30 हजार लोगों के लिए भोजन का इंतजाम है। मवाना रोड पर मसूरी पब्लिक स्कूल में भोजन केन्द्र बनाया गया है। केन्द्र प्रभारी सुरेशपाल ने बताया कि यहां 30 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इनके लिए 60 हजार भोजन पैकेट तैयार हो रहे हैं। इसके लिए 50 हलवाई काम में लगे हैं। केन्द्र के भोजन प्रमुख विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि ने बताया 30 हजार भोजन के पैकेटों में अचार रखा गया है। जो बिजनौर, चांदपुर, मीरापुर, जानसठ, हस्तिनापुर, मवाना क्षेत्र से आने वाले लोगों को सुबह के समय दिया जाएगा। 250 स्टॉल भोजन के पैकेटों के लिए लगाए गए हैं। वहीं 30 हजार पैकेटों को लोगों के साथ बसों में रखा जाएगा। इस दौरान संदीप प्रधान, निपुल चौहान, महेश राणा, निमित कुमार, सुमित कुमार, रविंद्र सैनी, अमित धामा, सुंदर चौहान, अनुज भाटी, विक्रम राणा, बिजेन्द्र राणा, अमित व अवनीत बंसल सहित अमरजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें