फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद् ने लगाया विकलांग उपकरण वितरण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों को बांटे उपकरण
विज्ञापन

मेरठ। भारत विकास परिषद् मेरठ संस्कार शाखा की ओर से उपकरण वितरण शिविर साकेत के योग साधना व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में लगाया गया। शिविर में दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण बांटे गए। मुख्य अतिथि ओपी सपरा ने शुभारंभ किया। अन्य अतिथियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष एसएन बंसल, योगेंद्र जैन, अजय मित्तल व संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल रहे। शाखा अध्यक्ष सुमन अग्रवाल ने स्वागत किया। 5 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, 2 व्हील चेयर, 16 श्रवण यंत्र, 3 सिलाई मशीन व वैशाखी बांटी। शिविर संयोजक सर्वेश अग्रवाल के निर्देशन में उपकरण बांटे गए। घोसीपुर के कुष्ठाश्रम से आई तीीन जरूरतमंद महिलाओं क ो सिलाई मशीन दी गई। संचालन शाखा सचिव विमलेश गुप्ता ने किया। शाखा संस्थापक अंबरीश गुप्ता, ट्रेजरार जेएल गुप्ता, केबी. खंडेलवाल, लोकेश गोयल, आदित्य अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अशोक गुप्ता, डॉ. एसके अग्रवाल, कपिल गर्ग, माला चंद्रा, वीके सिंघल, पीएन पालीवाल, गिरीश शुक्ला, आनंद गौतम, आरके अरोरा, करुणेश हालन, डॉ. कीमती लाल, एमएम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें