फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में छात्रा के नस काटने के मामले में प्रो-वीसी ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के नस काटने के मामले में मांगा जवाब
विज्ञापन

मेरठ। सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल में बृहस्पतिवार को कैंपस की एक छात्रा द्वारा नस काटने के मामले में प्रो-वाइस चांसलर ने जवाब मांग लिया है। दुर्गा भाभी छात्रावास की वार्डन से इस बात पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि इतनी बड़ी घटना होने पर भी विवि प्रशासन को जानकारी क्यों नहीं दी गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग की एक छात्रा दोपहर करीब 12 बजे एक छात्रा से मिलने के लिए दुर्गा भाभी छात्रावास गई थी। छात्रा ने नशे की गोलियां खाने के बाद ब्लेड से हाथ की नस काट ली थी। दूसरी छात्राओं ने इस प्रकरण की जानकारी छात्रा के फोन से उसके परिजनों को दी थी। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को प्रो-वाइस चांसलर प्रो. एचएस सिंह ने जवाब मांगा है। घटना के वक्त हॉस्टल में कर्मचारी कहां थीं, इसके बारे में भी पूछा गया है।

डिग्री में देरी की शिकायत
मेरठ। कुछ छात्रों ने प्रो-वाइस चांसलर को बताया कि छात्र समस्या निवारण केंद्र पर छात्रों के काम नहीं हो रहे हैं। डिग्री तय तारीख में नहीं मिल रही हैं। मार्कशीट में भी देरी हो रही है। इस पर प्रो. एचएस सिंह ने छात्र समस्या निवारण केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को बुलाकर सारा रिकॉर्ड मांग लिया है। रोजाना डिग्री लेने आने वालों की रजिस्टर में एंट्री और डिग्री विभाग से आने वाली रिपोर्ट का मिलान कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोफेसर पर शोषण का आरोप, डिप्रेशन में आई छात्रा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में पीजी की एक छात्रा शिक्षक के उत्पीड़न के चलते डिप्रेशन में आ गई। उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। छात्रा के भाई द्वारा कुलपति से की गई शिकायत में कश्मीर निवासी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की गई है। कहा कि प्रोफेसर उसकी बहन को काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। जिसके चलते वो डिप्रेशन में आ गई है। कुलपति ने इस मामले में समिति बनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें