फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: 100 मीटर के दायरे में रहेगी धारा 144

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों को 23 सेक्टरों में बांटा गया है। केंद्र व्यवस्थापकों के पास मजिस्ट्रेटी पावर रहेगी। अध्यापकों को परीक्षा के दौरान पूरे समय परीक्षा केंद्र पर रहना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के संबंध में विकास भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी मुकेश चंद ने की। बैठक में सीडीओ आर्यका अखौरी, एसडीएम निशा, सरधना एसडीएम, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह और स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद रहे। बैठक में कई प्रिंसिपलों ने शिकायत की कि पुलिस समय से नहीं पहुंचती है। जिस पर एसपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि पुलिस समय से पहुंचेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इंटरमीडिएट की कॉपियां आ गई हैं, जबकि हाईस्कूल की 50 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं।
बिजली गई तो चलेंगे जेनरेटर
सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। अगर परीक्षा केंद्र पर बिजली चली गई तो जेनरेटर चलाए जाएंगे। दरअसल पूरी परीक्षा की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग होगी। कभी भी इसे चेक किया जा सकता है, इसलिए बिजली जाने पर जेनरेटर चलाए जाएंगे। हालांकि ये भी मांग की गई है कि परीक्षा के दौरान बिजली न जाए।
विज्ञापन

---
यूपी बोर्ड परीक्षा: एक नजर
परीक्षा केंद्र -109
सेक्टर-23
जोनल मजिस्ट्रेट-10
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-21
सचल दल-सात
परीक्षार्थी 89816 (हाईस्कूल-46422, 43394)
---
3296 परीक्षार्थी रहेंगे व्यक्तिगत
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 3296 परीक्षार्थी रहेंगे। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा थी, जिनमें से इंटरमीडिएट के 2261 और हाईस्कूल 2780 परीक्षार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब इंटरमीडिएट में 2084 और हाईस्कूल में 1212 परीक्षार्थी हैं।
---
संवेदनशील परीक्षा केंद्र
केवी इंटर कॉलेज महलवाला, किठौर में स्टार इंटर कॉलेज अल्फला, फतेहपुर का सीबीएस इंटर कॉलेज और एससीएस इंटर कॉलेज, जहांआरा कांसी इंटर कॉलेज और एनएस इंटर कॉलेज ललियाना।
विज्ञापन

खास बातें:
- 23 सेक्टरों में बांटे गए परीक्षा केंद्र
- केंद्र व्यवस्थापकों को रहेगी मजिस्ट्र्रेटी पावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें