जबड़े की रसौली का ऑपरेशन सफल
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के दंत शल्य विभाग में डॉ. रियाज अहमद एचओडी, डॉ. मनु शर्मा प्रवक्ता की टीम ने जबड़े की रसौली का सफल ऑपरेशन किया है। टीम ने अतिविशिष्ट सर्जरी से मुख के अंदर से ही ऑपरेशन किया। डॉ. रियाज अहमद ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन में जबड़े की हड्डी टूट जाने व मुंह के टेढ़ेपन का खतरा रहता है। लेकिन मरीज बिल्कुल स्वस्थ है।