डीडीओ ने उद्योग बंधुओं की सुनीं समस्याएं
बागपत। डीडीओ हुब लाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक ली। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। समस्या से अवगत औद्योगिक क्षेत्र बागपत में उद्योग हेतु तो प्लाट आवंटित कर दिए हैं, मगर आवासीय भूमि वास्ते उद्यमी एवं कामकार हेतु कोई आवंटन नहीं किया। जबकि हर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों एवं कामगारों हेतु आवासीय भूमि का प्रावधान है। सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु कोई आवंटित भूमि वास्ते कम्यूनिटी सेंटर भी नहीं है। बड़ौत में लगभग 150 औद्योगिक इकाई हैं जो औद्योगिक क्षेत्र घोषित नहीं है। इसको औद्योगिक क्षेत्र घोषित कराने की मांग की गई। डीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव सुमन, अधिशासी अभियंता विद्युत, लोनिवि सहित उद्योग बंधु मौजूद रहे।