फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के गेट पर रोका तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज छात्र संघ चुनाव में कैंपस के अंदर और बाहर दिन भर गहमागहमी रही। कॉलेज गेट पर एक कार्यकर्ता को रोकने पर एबीवीपी ने हंगामा काटा। एसपी सिटी की सख्ती के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में चुनाव शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सभी छात्र नेताओं को कॉलेज गेट पर रोकना शुरू कर दिया था। सुबह करीब दस बजे एबीवीपी का एक कार्यकर्ता अपने साथी को कैंपस गेट पर छोड़ने आया। वहां मौजूद सदर थाने के इंस्पेक्टर कपिल प्रशांत ने कार्यकर्ता से पूछताछ की तो दोनों में बहस हो गई। एबीवीपी के पूर्व छात्र नेता दुष्यंत तोमर सहित कार्यकर्ता पहुंच गए। एक कार्यकर्ता ने इंस्पेक्टर से अभद्र भाषा में बात की। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने छात्र नेताओं को दूर तक दौड़ाया।
आमने-सामने आए छात्र
मेरठ कॉलेज के बाहर जमा एबीवीपी के छात्र दोपहर 12:30 बजे अपनी जीत के दावे कर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान रालोद, सपा और एनएसयूआई समर्थक छात्र भी वहां आ गए । दोनों गुटों ने आमने-सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान रालोद समर्थकों ने ‘पिछली बार तो धोया था इस बार भी धो देंगे’ के नारे लगाने शुरू कर दिए । जिस पर एबीवीपी समर्थकों ने एतराज किया। दोनों में बहस होने लगी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे तनातनी बढ़ गई।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने आतिशबाजी कर दी। धमाका होते ही फायरिंग का शोर मच गया। एसपी सिटी, एडीएम सिटी और एसडीएम भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस फोर्स ने लाठियां लेकर छात्रों को दौड़ा दिया। कमिश्नरी चौराहे पर भी भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस सख्त हो गई और मतदान खत्म होने तक किसी को भी मेरठ कॉलेज के नजदीक नहीं फटकने दिया ।
खाली कराया पार्क
नारेबाजी और आतिशबाजी के बाद टकराव की स्थिति बनने पर पुलिस ने कमिश्नरी पार्क को भी छात्रों से खाली करा लिया। पार्क में जमा छात्रों को खदेड़ दिया।
मेरठ कॉलेज की नाकाबंदी
मेरठ कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर जिस तरह दोनों छात्र गुटों में टकराव के हालात बने थे, उसको लेकर जहां मेरठ कॉलेज की नाकाबंदी की गई तो पुलिस और प्रशासनिक अफसर शाम तक डेरा डाले रहे। कॉलेज के पास रूट डायवर्ट कर दिया गया था।
नशे की हालत में लग रहा था पुलिसकर्मी
मतदान के दौरान मेरठ कॉलेज गेट के पास एक पुलिस कर्मी खड़ा हो गया। उसकी हरकतें देखकर उसे एक अधिकारी ने बुलाया तो वह अधिकारी के साथ भी अकड़ में बात करने लगा। इसके बाद सिपाही को वहां से भेज दिया गया।
विज्ञापन

खास बातें:
- एबीवीपी कार्यकर्ता को इंस्पेक्टर सदर ने रोका तो हुआ हंगामा
- छात्र गुटों ने किया शक्ति प्रदर्शन तो पुलिस ने भांजी लाठियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें