फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवधिकार दिवस पर साक्ष्ररता दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज के विधि विभाग में मानवाधिकार दिवस पर रविवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमेें लॉ के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गीतिका गर्ग ने किया। इस दौरान सीसीएसयू के निदेशक विधि विभाग प्रो. सत्यप्रकाश गर्ग ने मानवाधिकार पर विचार रखे। उन्होंने कहा मानव के गर्भ में आते ही उसके अधिकार प्रारंभ हो जाते हैं। जो जीवन के अंत तक रहते हैं। प्रो. मनीषा शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पर संबोधन किया। जबकि प्रो. श्वेता ने भारत के संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों पर चर्चा की। इस दौरान प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रो. प्रशांत पंवार, डॉ. अजेंद्र शर्मा, विधि विभागाध्यक्ष डॉ. युद्घवीर सिंह ने मानवाधिकार पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें