गंगानगर। मवाना रोड पंचवटी कॉलोनी के सामने पशुपालन विभाग के डिप्टी सीवीओ डॉ. प्रभात सिंह की सरकारी गाड़ी में छोटा हाथी गाड़ी ने टक्कर मार दी। डॉ. प्रभात ने आरोपी चालक को पकड़ लिया तो चालक ने अपने परिचितों को बुला लिया। जिन्होंने सरकारी गाड़ी के चालक की गलती बताकर हंगामा कर दिया। गंगानगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां समझौता हो गया।