फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी की सरकार में सभी का विकास होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार में मुस्लिमों को मिला सम्मान : भड़ाना
विज्ञापन

मेरठ। मोदी और योगी की सरकार सभी धर्मों को साथ लेकर विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार किसी एक की नही, बल्कि सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने वाली है। भाजपा सरकार में मुस्लिमों को हमेशा सम्मान मिला है और मिलता रहेगा।
शुक्रवार को अब्दुल्लापुर पहुंचे मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने यह बातें कहीं। वह नगर निकाय चुनाव में वार्ड 17 से जीते मुस्लिम पार्षद शौकत अली की ओर से जनता को धन्यवाद करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में विपक्ष के दल केवल अफवाह फैलाने का काम करते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की तरफ बढ़ रहा है और विदेशों में भी हिंदुस्तान का सम्मान लगातार बढ़ रहा है। विदेश नीति में जहां भारत लगातार मजबूत हो रहा है, वहीं आंतरिक व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने शौकत अली के पार्षद चुने जाने पर लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मुस्लिमों ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा को वोट किया है, भाजपा उनके उस सम्मान को मान देगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान ने कहा कि भाजपा में ही सभी जातियों और संप्रदायों का सम्मान और हित सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मौलाना वसी हैदर और संचालन कंवर आलम ने किया। अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, मेहंदी रजा, हसन अफरोज, नैन नकवी, राशिद चौधरी, रघुवीर सिंह, सुशील कांबोज, नायब अली एडवोकेट, शाकिद जैदी, शुभम भड़ाना, रैहबर अली, हसन बहादूर, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें