फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का प्रजंटेशन पास

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रजेंटेशन में मेरठ पास
विज्ञापन

मेरठ। बृहस्पतिवार को नगर निगम टीम ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में स्मार्ट सिटी का प्रजेंटेशन दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रजेंटेशन में तो मेरठ पास हो गया अब चयन के लिए मंत्रालय की मुहर का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की परीक्षा में पास होने के बाद मेरठ का स्मार्ट सिटी प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया था। बृहस्पतिवार को आमंत्रित नगर निगम अधिकारियों ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में स्मार्ट सिटी के लिए बनाए गए प्रस्ताव का प्रजेेंटेशन दिया। टीम में शामिल निगम के मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रजेंटेशन की आखिरी तारीख थी। कंसलटेंट बीके पटेल ने बनाए गए प्रपोजल को अधिकारियों के सामने रखा। दिए गए प्रजेंटेशन से अधिकारी खुश नजर आए। अब प्रतियोगिता का इंतजार है। अभी तक चयन की तिथि तय नहीं हो सकी है। उम्मीद है कि दिसंबर माह में ही चयनित होने वाले शहरों की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मईनुद्दीन भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें