मेरठ। निकाय चुनाव के दौरान मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति व्यवस्था पर फोकस रखें। उन्होंने खासतौर पर अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिनमें आरएबी जूनियर हाईस्कूल ढबाई नगर, तारापुरी, आरएबी इंटर कॉलेज रशीदनगर, एमएएचएस स्कूल लखीपुरा निशात कॉलोनी, मदरसा जामिया अरबिया कासिम उल उलूम अहमदनगर, अब्दुल हमीद पब्लिक स्कूल लखीपुरा, आवास एवं विकास परिषद कार्यालय सेक्टर 09 शास्त्रीनगर, गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर सहित अन्य केन्द्रों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आईजी जोन रामकुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।