युवा सेवा समिति के प्रत्याशियों को मिले खूब वोट
मेरठ। निकाय चुनाव के मतदान में मेयर सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में सुरक्षित रख लिया गया। पहली बार युवा सेवा समिति ने वार्ड चुनाव के लिए मुस्लिम क्षेत्रों में अपने 22 प्रत्याशी चुनाव में उतारे। इससे सपा को नुकसान पहुंचने का कयास लगाया जा रहा है। पार्टी के शहर जन प्रतिनिधि एवं शहर संगठन के एक पदाधिकारी से सपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी इसका कारण मानी जा रही है। समिति के अध्यक्ष बदर अली ने बताया कि वार्ड-74 पूर्वा फैय्याज अली, वार्ड -54 पूर्वा इलाही बक्श, वार्ड-29 हाशिमपुरा, वार्ड-49 पूर्वा महावीर और वार्ड-65 अख्तर मस्जिद से अपने मजबूत प्रत्याशी उतारे। प्रत्याशियों को खूब वोेट मिले हैं। वहीं इन वार्डों में बसपा ने भी अपना मजबूत समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है।