मतदाता 16 तरह की आईडी से डाल सकता है वोट
बागपत। नगर निकाय चुनाव को देखकर निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए मतदाताओं को 16 आईडी से वोट डालने के लिए आदेश जारी किए हैं। मतदाता फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस से भी वोट डाल सकेंगे। पहले पहचान पत्र और आधार कार्ड दिखाकर ही वोट डालने के आदेश दिए थे। मतदाता के पास पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कंपनियों द्वारा फोटो युक्त पहचान पत्र, बैंक पास बुक, पोस्ट विभाग द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, शस्त्र लाइसेंस, पूर्व सैनिक पेंशन पासबुक, वृद्धावस्था पेंशन पासबुक आईडी का वोट डालने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।