फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण दिल्ली हाइवे पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लगातार घने होते जा रहे कोहरे ने बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थाम दी। हाईवे पर कई जगह करीब सात किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगने के साथ शहर के अंदर भी लोग भीषण जाम से जूझते नजर आए। इस दौरान सिविल और ट्रैफिक पुलिस का सिस्टम पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बावजूद तीन घंटे बाद तक भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। सुबह 11 बजे के आसपास कोहरा खुद छंटना शुरू हो गया तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

एनसीआर के आसमान पर छाई धुंध और कोहरे ने इस बदलते मौसम में जनजीवन पर नयी मुसीबत खड़ी कर दी है। प्रदूषण के चलते जहां धुंध ने दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबोहवा को जहरीला बना दिया है, तो समय से पहले कोहरा मौसम चक्र को बिगाड़ रहा है। इसका असर खासकर स्कूली बच्चों, युवाओं और सुबह-शाम सैर करने निकलने वाले बुजुर्गों पर पड़ रहा है। वहीं, कोहरे और धुंध की मोटी चादर से हाईवे और मुख्य मार्गों पर काफी कम दृश्यता मिल रही है।
कोहरे में आड़े-तिरछे फंसे वाहन
बृहस्पतिवार तड़के भी घना कोहरा होने के एनएच-58 पर वाहनों के पहिये थम गए। जिस कारण कादराबाद चौकी से परतापुर तिराहे तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में ट्रक, रोडवेज बसें और अन्य चार पहिया वाहनों की कतारें लग गईं। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालकों ने अपने वाहन आडे़े-तिरछे फंसा दिए, जिससे स्थिति और खराब हो गई। इस दौरान कई वाहन आपस में टकराए भी। इस तरह जाम लगा कि एक तो कोहरा, दूसरी तरफ जाम।
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचना मुनासिब न समझा
जाम में फंसे लोग कई घंटे तक पुलिस अफसरों को फोन करते रहे। लेकिन कहीं भी न तो ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और न ही परतापुर पुलिस ने पहुंचना मुनासिब समझा। मोहिउदीनपुर चौकी इचार्ज भी सुबह के समय चौकी से नदारद थे। जाम में कई वीआईपी गाड़ियां और एंबुलेंस भी फंसी रहीं। सुबह सात बजे से लगा जाम भीषण होता। सुबह करीब 11 बजे एसपी सिटी ने एसओ परतापुर और चौकी पर तैनात पुलिस को फटकार लगाई तो पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक जाम पर काबू पाया।
शहर भी रहा जाम
शहर में दोपहर के समय हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर ब्लॉक, हापुड़ अड्डा चौराहा, बिजली बंबा बाईपास, जीरो माइल से बेगमपुल तक जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के सामने भी वाहन आड़े तिरछे जाम में फंसे रहे। केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, घंटाघर पर जाम की स्थिति रही। शाम होते ही फिर से खैरनगर बाजार, घंटाघर और दिल्ली रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

खास बात
07 किमी लंबा जाम लगा एनएच-58 पर, शहर में भी फंसे लोग
03 घंटे बाद तक भी नहीं पहुंची थाना और ट्रैफिक पुलिस
11 बजे सुबह के बाद कोहरा खुद छंटने लगा तो मिली राहत
- पटरी से उतरा ट्रैफिक सिस्टम, आपात स्थिति से निपटने की योजना तक नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें