मेरठ टैक्स बार की हड़ताल रहेगी जारी
मेरठ। मांगो को लेकर मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार एवं पूर्ण हड़ताल का मेरठ बार एसोसिएशन, जिला बार एसोसिएशन, मेरठ इनकम टैक्स बार एसोसिएशन कर अधिवक्ता संघ ने उनकी मांग का समर्थन किया है। इसी क्रम में मंगलवार को सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और उन्हें समस्त घटनाक्रम से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। हड़ताल के दूसरे दिन मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशीराम शर्मा ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।