सीधे एसएसबी साक्षात्कार से वायुसेना में बनाएं करियर
मेरठ। बागपत बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भारतीय वायुसेना द्वारा तकनीकी करियर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वायुसेना के पब्लिसिटी सेल की संयुक्त निदेश विंग कमांडर संगीता ने बीटेक, एमबीए, बी. फार्मा, एमसीए विभाग के छात्र-छात्राओं को तकनीकी करियर संभावनाओं से अवगत कराया। संगीता कठेत ने बताया कि बीटेक में 75 प्रतिशत अंक से ज्यादा पाने वाले छात्र बगैर लिखित परीक्षा के एसएसबी साक्षात्कार के तहत भारतीय वायुसेना में अपना करियर बना सकते हैं। छात्रों को सेना में जाने से संबंधित अनेक लिखित परीक्षाओं के बारे में बताया। कॉलेज के प्लेसमेंट डायरेक्टर आकांक्षा अग्रवाल, प्लेसमेंट कोआर्र्डिनेटर सुनित शर्मा और राजकुमार सैनी आदि मौजूूद रहे।