पार्षद प्रत्याशी का वोटर लिस्ट में दो-दो जगह नाम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सोमवार को वार्ड 58 के प्रत्याशी के नामांकन को लेकर सपाइयों ने हंगामा किया था, तो बुधवार को वार्ड 37 के भाजपा प्रत्याशी का मतदान सूची में दो जगह नाम दर्ज होना बताकर नामांकन को निरस्त करने की मांग करते हुए हंगामा किया गया।
इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम वार्ड 37 में भाजपा से पार्षद प्रत्याशी गुलबीर सिंह और उनके प्रस्तावक प्रिंस का दो-दो जगह अलग-अलग वार्डों में मतदान सूची में नाम दर्ज है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुलबीर सिंह पुत्र हरि सिंह का नाम वार्ड 37 में क्रमांक 176 पर दर्ज है और वार्ड 33 में क्रमांक 506 पर दर्ज है। इसी प्रकार इनकेप्रस्तावक प्रिंस का नाम इन्हीं दोनों वार्डों में क्रमश: 187 और 506 पर दर्ज है, जो चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और कानूनी जुर्म है। उन्होंने प्रत्याशी गुलबीर सिंह का नामांकन वार्ड 37 से निरस्त करने का निवेदन राज्य निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी से किया है। साथ ही मतदाता सूची भी शिकायती पत्र के साथ संलग्न की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 58 में पर्चा दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने केबाद भी पर्चा दाखिल करने के मामले में एडीएम से शिकायत की है। एडीएम ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है।
खास बात
सपा जिला अध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत