डांस इंडिया डांस में दिखेंगे मेरठ के परमदीप
मेरठ। मेरठ के परमदीप सिंह जल्द ही जीटीवी के शो डांस इंडिया डांस सीजन 6 में नजर आएंगे। नटराज स्कूल ऑफ डांस जागृति विहार से डांस सीख रहे परमदीप 4 नवंबर की रात 9 बजे जीटीवी पर दिखेंगे। शिक्षक आशीष ने बताया कि परमदीप ने मुंबई में शो के लिए ऑडिशन दिया और उनका चयन टीवी राउंड के लिए हुआ। टीवी राउंड में परमदीप ने 18 प्रतिभागियों के फिनाले में अपनी जगह बना ली है।