फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 वे नेत्र दान पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ आई बैंक, उच्चीकृत नेत्र रोग विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज में 32वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इसमें पलक सिद्धू ,रितु शर्मा, शिल्पा गुप्ता प्रथम, तान्या गोयल, वैशाली आनंद और हेमंत चौहान दूसरे, प्रवीन शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, रंजना वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. कीर्ति दुबे ने बताया कि आई बैंक सोसाइटी द्वारा 32वां पखवाड़ा मनाया जा रहा है। डॉ. संदीप मित्थल आचार्य नेत्र रोग विभाग, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ जयश्री द्विवेदी, डॉ. लोकेश कुमार सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. सोनाली राज सिंह, डॉ. सतेंद्री देवी, मीनाक्षी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

जागरूकता रैली निकाली
मेरठ। 72 यूपी बटालियन एनसीसी डीएन इंटर कॉलेज के कैडेट्स एवं जागरूक नागरिक एसोसिएशन के तत्वावधान में पालीथिन प्रयोग बंद करने को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें शहरवासियों से पॉलीथिन का पूरी तरह से प्रयोग बंद करने की अपील की गई। मेजर सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पालीथिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। वहीं पॉलीथिन की पैकिंग में खाद्य सामग्री स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है। एसोसिएशन के महासचिव ने कहा कि हम प्रशासन और राज्य सरकार से ज्ञापन के माध्यम से पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध करने की मांग करते हैं। पीएन पालीवाल, आरके अरोरा, एपी कुश, अंबरीश गुप्ता, कैप्टन सीपी यादव, केएल बत्रा, मेजर एसपी गौड़, अशोक मांगलिक, सर्वेश गर्ग, सुशील कुमार, बीके पुरी, अमित नागर, सुनील शर्मा, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल ने चीनी सामान की होली जलाई
मेरठ। बजरंग दल द्वारा प्रखंड केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चीनी सामान का बहिष्कार कर होली जलाई गई। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर न कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी आने के बाद भी हमारे देश में बेरोजगारी की संख्या बढ़ रही है। इसका कारण चीन निर्मित संस्था का सामान है। बजरंग दल चीनी सामान का विरोध करता रहेगा। बजरंग दल के महानगर संयोजक अर्जुन राठी ने कहा कि स्वदेशी उद्योगों को बचाने के लिए हमें चीनी सामान को बाजार से बाहर निकालना होगा। विहिप के प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर, महामंत्री गोपाल शर्मा, विभाग सुरक्षा प्रमुख गुलाब सिंह तंवर, निमेश वशिष्ठ, नीरज गोयल, हरवीर, प्रवीण राणा, गौरव गर्ग, अवनीत बंसल, अवनीश गोयल, हिमांशु, अंकित, बंटी, अनुराग, यश और हर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें