आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना जारी
मेरठ। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले कलक्ट्रेट पर 10 अगस्त से चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सायमा जमीर ने कहा कि अधिकारी सरकार के इशारे पर धरना समाप्त कराने का दबाव बना रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी ने कहा कि यह हमारे स्वाभिमान की लड़ाई है और जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किरनवती ने कहा कि आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों को शिक्षामित्रों से कम मानदेय किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है। रेखा, गुल प्रभा, अंशु त्यागी, नरेंद्री, शादिया रिजवी, कमलेश, सविता, सीमा, रेनुका, ऋतु चौहान, तरन्नुम, कोमल शर्मा, रजनी, रेशमा, ओमवीरी, प्रियंका, बेबी शर्मा आदि मौजूद रहीं।