मोदीपुरम। कृषि विवि में पीएचडी के छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान ने कहा कि छात्र राहुल चौधरी ने प्रोफेसर राजबीर सिंह द्वारा प्रताड़ित करने के कारण जान दी है। छात्र महीनों से परेशान था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। साथ ही कहा कि राहुल चौधरी के परिजनों को विवि की ओर से 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। भाई को संविदा पर नहीं सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा आरोपी प्रोफेसर के पक्ष में विवि प्रशासन कोई मदद नहीं करेगा, अगर कोई मदद करता है, तो विवि में राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति आंदोलन करेंगी। कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने आश्वासन दिया कि नौकरी और मुआवजे के संबंध में वह शासन को पत्र लिखेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष दुष्यंत रोहटा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह, चैनपाल सिंह, सुमन सिंह बालियान, शेखर वर्मा, दीपक सिरोही आदि मौजूद रहे। जबकि विवि की और डीन वेटनरी डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. रामजी सिंह, पीआरओ रितुल सिंह आदि मौजूद रहे।
खास बात
विवि में छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में जाट संरक्षण समिति का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला