फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 व 21 को पूरी रात खुला रहेगा औघड़नाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जहां 20 और 21 जुलाई को पूरी रात मंदिर खोला जाएगा। वहीं जलाभिषेक के लिए मंदिर समिति ने लोटों की भी व्यवस्था की है। मंदिर रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से नहा गया।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंहल ने बताया कि आज सावन का दूसरा सोमवार है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने वालों की काफी भीड़ रहेगी। मंदिर कमेटी की तरफ से जहां बेरिकेडिंग की गई है। भक्तों को गरुड़ द्वार से प्रवेश दिया जाएगा और निकासी नंदी द्वार से होगी। अजय बंसल, अतुल अग्रवाल, सुनील गोयल, धीरेंद्र सिंघल, सुधीर गोयल, अनिल सिंहल, अमित अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, संजय बंसल, रामजीवन, राजेंद्र कुमार, ब्रजभूषण गुप्ता, भगवत दयाल, महेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, कैलाश चंद बंसल, पुलकित गुप्ता, राम निवास, मुकेश गुप्ता, अजय भार्गव, मनोज कुमार, अमरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खास बातें
- जलभिषेक के लिए खोला जाएगा मंदिर
- मंदिर कमेटी ने कांवड़ियों के लिए की हैं व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें