सहारनपुर। जिले में 59 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया, जिसमें 3061 लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर उपचार पाया। सबसे ज्यादा 650 त्वचा के मरीज पहुंचे। 132 बुखार के मरीज भी आए। 19 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
दरअसल, हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया जाता है। इसमें मरीजों को जांच से लेकर उपचार की सुविधा मिलती है। रविवार को 59 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। 1167 पुरुष और 1355 महिलाओं ने चिकित्सकों को दिखाया। 539 बच्चे भी देखे गए। मेले में त्वचा के 650, बुखार के 132, डायबिटीज के 191 और 124 मरीज लीवर से संबंधित बीमारी के पहुंचे। 62 मलेरिया की जांच हुई, जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। इसी तरह हेपेटाइटिस बी की 56 और हेपेटाइटिस सी की 27 जांच हुई, लेकिन किसी में हेपेटाइटिस की पुष्टि नहीं हुई है। हाइपरटेंशन के 151 मरीज मिले।