फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हास्य नाटक दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने दर्शकों को गुदगुदाया

Mon, 29 Jul 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हास्य नाटक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नाटक का मंचन भारतीय जन नाट्य संघ द्वारा दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में किया गया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार पति और पत्नी के छोटे-छोटे झगड़ों के कारण तलाक तक की नौबत आ जाती है। पति और पत्नी अलग होने के लिए तलाक समारोह का आयोजन करते हैं, जिसमें साथ बिताए खट्टे मीठे अनुभवों को लेकर खेल खेला जाता है। नाटक में गिरते शिक्षा के स्तर, संस्कृति बचाने के नाम पर पनपती गुंडागर्दी, दहेज प्रथा आदि पर भी कटाक्ष किया गया। नाटक में यश गुलाटी ने राज, चारू कोहली ने सिमरन, असद अली खान ने भगतराम फादर, गीतांजली ने सुमित्रा, आदित्य ने भगतराम वकील, माजिद खन्ना ने रूप नारायण और नितिन ने भागमती की भूमिका निभाई।
इनके अलावा अतुल गोयल ने राधेश्याम, सचिन ने पंडित जी, अंश ने टीटू, जतिन ने पुतन, खालिद कुरैशी ने बाबूराव, संदीप शर्मा ने फूफाजी, गीता चौहान ने बुआजी की भूमिका अदा की। संगीत असद अली खान, प्रकाश व्यवस्था सतनाम सिंह, मंच सच्च अतुल गोयल और मंतशा मिर्जा, संगीत कृष्ण भारती, वेष भूषा निर्मिल लूथरा, आस्था गौतम की रही। इस मौके पर रविंद्र मिगलानी, एमपी सिंह, रविंद्र तेजान, सीमा शर्मा, गुरप्रीत सिंह ग्रोवर, राजीव सिंघल, तरुण जैन, विक्रांत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें