फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेट्रो स्टेशन पर सराफा कारोबारियों से मिला 300 ग्राम सोना हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंजाब अमृतसर से मेरठ आए सराफा कारोबारी दो भाइयों विजय और अजय को भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 300 ग्राम सोना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर जीएसटी की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं व्यापारी भी एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा किया। देर रात तक टीम सोने के बिल आदि की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि विजय और अजय सोना लेकर मेरठ आए थे। मेरठ सराफा बाजार के बाद वह हस्तिनापुर गए थे। यहां से लौटने के बाद वह अमृतसर लौटने के लिए भैसाली मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे थे। मेट्रो से वह दिल्ली जाकर अमृतसर के लिए रवाना होते। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के दौरान सोना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने गहनता से पूछताछ की और जीएसटी अधिकारियों को सूचना दे दी। तभी मौके पर जीतू नागपाल, सुनील, भूरा आदि व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। आधी रात तक जीएसटी विभाग की टीम जांच कर रही थी। जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक का कहना है कि सोना कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सोने से संबंधित आवश्यक बिल नहीं मिलते तो कार्रवाई की जाएगी। सोने का अभी वजन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें