फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख के शौचालयों पर लटका है नगर पालिका का ताला

विज्ञापन
1ए - नगर पंचायत द्वारा बनवाए गए शौचालयों पर लटके ताले। (फलावदा) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
30 लाख के शौचालयों पर लटका है नगर निगम का ताला
विज्ञापन

फलावदा। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा लाख की लागत से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में नगर पंचायत का ताला लगा है। वहीं कुछ शौंचालयों में न पानी की व्यवस्था है और न साफ सफाई की। इसकी शिकायत लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन से की है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाई गई खुले में शौच मुक्त स्वच्छ सर्वेक्षण योजना में नगर पंचायत पलीता लगाने में लगी है। नगर पंचायत द्वारा 32 शीट सार्वजनिक तथा पांच शीट पिंक (महिला) शौंचालय नगर पंचायत द्वारा बनाए गए थे। चेयरमैन की माने तो काम पूरा हो चुका है तथा कस्बा ओडीएफ में घोषित है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लाखों रुपए खर्च कर बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, मोहल्ला जोगीयान तथा नगर पंचायत के समीप सार्वजनिक शौचालय बनाए गए थे। शौचालयों में एक शीट की लागत 80 हजार रुपये बताई गई है। करीब 30 लाख रुपए खर्च कर बनाए गए शौचालय में नगर पंचायत का ताला लगा होने के कारण लोग परेशान है। वहीं कुछ शौचालय में पानी तथा सफाई नहीं होने के कारण लोगों को शौच के लिए जंगल का सहारा लेना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोग नगर पंचायत चेयरमैन से भी शिकायत कर चुके हैं। लोगों के मुताबिक सबसे ज्यादा समस्या बस स्टेंड के पास बने शौचालयों में है। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है शौचालय चालू हैं, यदि किसी शौचालय में ताला लगा है तो उसे खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें