फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज 28 से तीन दिवसीय बैंक हड़ताल, मेरठ में तीन स्थानों पर होगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और पीएलआई खत्म करने की मांग
विज्ञापन

..तीनों दिन सुबह 11 बजे अलग अलग स्थानों पर होगा सामूहिक प्रदर्शन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, भेदभावपूर्ण पीएलआई समाप्त करने और द्विपक्षीय समझौते के अनुसार पुराने लंबित मुद्दों का समाधान कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


इंडियन बैंक एम्पलाइज यूनियन के यूपी डिप्टी जनरल सेक्रेटरी एवं मेरठ यूनिट सचिव ललित कुमार शर्मा ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में मेरठ में तीनों दिन सामूहिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 28 सितंबर को सुबह 11 बजे केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय रतन टावर,जागृति विहार में प्रदर्शन होगा। 29 सितंबर को बैंक ऑफ इंडिया मेरठ शाखा आनंद भवन बच्चा पार्क के पास और 30 सितंबर को चौधरी चरण सिंह पार्क मेरठ कॉलेज के सामने धरना होगा। यूएफबीयू ने बैंक कर्मचारियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें