फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सा शिविर में 280 पशुओं की जांच

विज्ञापन
मोदीपुरम- पशु चिकित्सा ​शिविर में पशु पालकों को जानकारी देते चिकित्सक। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पशु चिकित्सा शिविर में 280 पशुओं की जांच संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। बरसात में मौसम पशुओं में खुरपका, मुंहपका, गलघोटू रोग फैलता है। इससे न केवल पशुओं के स्वास्थ्य बल्कि दुग्ध उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर डालते हैं। शनिवार को महमूदपुर गढ़ी गांव में कृषि विवि व पशु पालन विभाग के तत्वावधान में पशुपालकों को जागरूक करने के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देशन में लगाया गया। शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार शर्मा ने किया। डॉ. शर्मा ने बरसात के मौसम में पशुओं की विशेष देखभाल, नियमित टीकाकरण के महत्व पर जानकारी दी। खुरपका, मुंहपका रोग का निशुल्क टीका शिविर में पशुओं को लगाया गया। परियोजना प्रभारी प्रो. अमित वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में पशुओं में अंतः परजीवी जैसे पेट के कीड़े, लीवर फ्लूक आदि का संक्रमण तेजी से फैलता है, जिससे पशुओं में कमजोरी, दूध उत्पादन में कमी, वजन घटने, कभी-कभी मृत्यु तक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी कि हर तीन माह में कृमिनाशक दवा अवश्य दें। शिविर में डॉ. अमित वर्मा, डॉ. प्रेम सागर मौर्या, डॉ. अरबिंद सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. कपिल त्यागी ने 280 से अधिक पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर कृमिनाशक, खनिज मिश्रण, आवश्यक दवाएं वितरित कीं। शिविर में डॉ. कपिल त्यागी, विकास आर्य, सत्येंद्र कुमार, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें