फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगला कुंभा में 28 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव नंगला कुंभा में जब्त पनीर का जेवीसी मशीन से जमीन में दबाते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर में मिलावट की पुष्टि होने पर गड्ढा खुदवाकर दबवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। क्षेत्र के गांव नंगला कुंभा में बृहस्पतिवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग लखनऊ की टीम ने मिलावटी पनीर बनाने वाले लोगों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 28 क्विंटल पनीर कब्जे में लिया। इसमें मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर उसमें दबवा दिया। टीम द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से मिलावटी पनीर तैयार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। पनीर का कारोबार करने वाले कई संचालक अपने संस्थान बंद कर मौके से गायब हो गए।
लखनऊ से खाद्य सुरक्षा विभाग की छह सदस्यीय टीम पुलिस बल को साथ लेकर शाम 4:00 गांव नंगला कुंभा में पहुंची। टीम ने गांव में पनीर बनाने वाली भट्ठियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दो स्थानों से जांच के लिए पनीर के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब 28 क्विंटल मिलावटी पनीर मौके से जब्त किया। मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर सारा पनीर नष्ट करवा दिया। इस दौरान टीम का कुछ विरोध भी हुआ। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के आने की भनक लगते ही पनीर बनाने वाले ज्यादातर लोग अपने संस्थान बंद कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को अवगत कराया था कि क्षेत्र में लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से मिलावटी खाद्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। शिकायत पर स्थानीय खाद्य विभाग की टीम दो-तीन जगह से पनीर के सैंपल लेकर खानापूर्ति कर देती थी। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में पनीर और मावा बनाने वाले कारोबारियों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन

लखनऊ से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्य बीके राठी ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे।ऊ

जानीखुर्द। गांव नंगला कुंभा में जब्त पनीर का जेवीसी मशीन से जमीन में दबाते हुए फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें