मेरठ। लिसाडी गेट में प्रेमिका के पति सुहैल उर्फ शोबी को फंसाने के लिए सुऐब ने 270 ग्राम स्मैक खरीदी थी। जिसको मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया।
लिसाडी गेट थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अहमदनगर कांच का पुल निवासी सुऐब के कब्जे से 270 ग्राम स्मैक और मोबाइल सहित कुछ नकदी भी बरामद की गई है। स्मैक की कीमत लाखों रुपए है। आरोपी ने बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति जेल में जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद था। बीस दिन पहले ही उसका पति जमानत पर रिहा हुआ है। प्रेमिका के पति को झूठे मुकदमें में फंसाने के लिए सुऐब ने दिल्ली से स्मैक खरीदी थी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।