मेरठ। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार को सपा कार्यालय में चल रही आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई। महापौर प्रत्याशी की घोषणा हो चुकी है। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सीमा प्रधान को प्रत्याशी बनाया गया है। अन्य पदों में नगर पालिका के लिए कुल 12 आवेदन आए हैं, नगर पंचायत के लिए 44 आवेदन। सभासद के कुल 442 आवेदन आए हैं। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि जो आवेदन आए हैं, उन्हीं में प्रत्याशी चुनने हैं। सपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। ब्यूरो