फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 हजार उपभोक्ताओं के खाते से दो बार में कटी रकम, उपभोक्ता पहुंचे गए बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
27 हजार उपभोक्ताओं के खाते से दो बार में कटी रकम, उपभोक्ता पहुंचे गए बैंक
विज्ञापन

बहसूमा/लावड़। बहसूमा स्थित केनरा बैंक शाखा जुड़े लगभग 27 हजार उपभोक्ताओं के खातों से मंगलवार शाम प्रति उपभोक्ता 378 रुपये सर्विस चार्ज के नाम पर कट गए। यह राशि करीब एक करोड़ रुपये है। यही स्थिति लावड़ स्थित बैंक शाखा पर रही। बुधवार सुबह उपभोक्ता शाखा पर पहुंचे। काफी देर तक गहमागहमी के बाद शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर दो दिन में सभी खातों में रकम वापसी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बहसूमा कस्बा के हंसापुर मार्ग पर स्थित केनरा बैंक में बुधवार को उपभोक्ता हिमांशी, आयशा, निशांत राज, कपिल, अजब सिंह, जयबीर सिंह, बिजेंद्र शर्मा आदि पहुंचे। इन्होंने बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों से दो किस्तों में (142 व 236 रुपये) प्रति उपभोक्ता सर्विस चार्ज के नाम पर 378 रुपये काटे गए हैं। कर्मचारियों ने खुद के खातों से भी रकम कटने की बात कही। इसे लेकर काफी देर तक गहमागहमी रही। वहीं, लावड़ स्थित केनरा बैंक की शाखा से जुडे़ उपभोक्ता महल गांव निवासी परमजीत सिंह, कमलजीत सिंह, उम्मेद अली, असद रजा, धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि उन्हें मंगलवार को खातों से दो बार में धनराशि कटने का मेसेज मिला। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए बैंक गेट पर सूचना चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

बहसूमा शाखा की प्रबंधक मेनका ने बताया कि तकनीकी कारणों से रकम कटी है। यह रकम दो दिन में वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें