फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेपक टकरा प्रतियोगिता के 26 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
मण्डल स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगितामण्डल स्तरीय सेपक टाकरा प्रतियोगितामण्डल स्तरीय सेपक टाकर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। एएस इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय सेपक टकरा बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने किया। जिसमें मंडल के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। वॉलीबाल की तर्ज पर पैरों से खेली जाने वाली इस विशेष प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में मेरठ ने दबदबा बनाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं बालक वर्ग के अंडर-14 में मेरठ और अंडर-17 व अंडर-19 में बागपत की टीम प्रथम स्थान पर रही। शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए मेरठ से 11 छात्राओं व नौ छात्रों और बागपत से छह छात्रों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 बालक वर्ग से देवांश, उवेश, ओम शर्मा, केशव, अवि शर्मा, अंडर-17 से देव कुमार, बादल, जयंत तोमर, हर्ष दांगी, कृष कुमार, और अंडर-19 से सोनू, सुमित, मोहित, लक्की कश्यप व निखिल भारती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में अंडर-14 से बानी, रूमाना, तमन्ना, अंडर-17 से जिया मौर्य, निशा, भारती, अक्सिका और अंडर-19 से अंशिका वरुण, तनिष्का व सृष्टि ने राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की की। प्रतियोगिता के संचालन में क्रीड़ा प्रभारी कपिल कुमार सिरोही, मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा और निर्णायक मंडल के कुलदीप शर्मा, सुमन सिंह, सभा मलिक, कुलदीप मलिक, हुजैफा मलिक व करण की सराहनीय भूमिका रही। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें