फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जिला योजना पर 26 को लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चुअल माध्यम से प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगी बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला योजना की 26 अगस्त को प्रस्तावित बैठक में बजट पास होने जा रहा है। जिला योजना की बैठक वर्चुअल माध्यम से प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा लेंगे। हालांकि, हर वर्ष की तरह पिछले वर्ष भी करोड़ों की जिला योजना को मात्र 60 फीसदी धन ही शासन से मिल पाया था। इस बार संभावना लगाई जा रही है कि बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक होगा।
विज्ञापन

जिला योजना में हर वर्ष करोड़ों रुपये का बजट पास किया जाता है। हालांकि शासन से इस बजट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। पिछले कई वर्षों से शासन ने जिला योजना के बजट में कटौती की है। जिससे विकास कार्य रुक जाते हैं। इस बार 387.20 लाख के बजट प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। सभी विभागों के प्रस्तावों के अनुसार बैठक की तैयारी जा रही है। हालांकि, इस बैठक को मार्च के आसपास ही कर लिया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार अभी तक बजट पास नहीं हो सका था। जिसके चलते अब बैठक को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें