मेरठ। प्रयागराज महाकुंभ में जिले के 250 पुलिस कर्मी ड्यूटी के लिए गए है। महाकुंभ पूर्ण होने पर दो महीने बाद पुलिस कर्मियों की वापसी होगी। कुंभ में जाने वालों में एसपी क्राइम अवनीश कुमार और सीओ क्राइम भी शामिल है। महाकुंभ में पूरे प्रदेश के जिलों से पुलिस कर्मियों की डयूटी लगी है। यहां से भी 255 पुलिस कर्मी महाकुंभ में ड्यूटी के लिए गए है। इनमें 26 इंस्पेक्टर, 85 उप निरीक्षक के अलावा बाकी हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल है। ब्यूरो