फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैंस चोरी में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। दो माह पूर्व गांव असीलपुर में हुई भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गांव ललियाना निवासी आलिम को किठौर पुलिस व स्वाॅट टीम ने बृहस्पतिवार को मेरठ में कचहरी के नजदीक आंबेडकर प्रतिमा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को गांव असीलपुर में आसिफ के घेर से कुछ चोर पशु चोरी करके ले गए थे। पीड़ित की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में राधना के शहजाद, बड़ा गांव निवासी नासिर, ललियाना निवासी आलिम, इमरान, फुरकान और साजिद के नाम सामने आए थे। पुलिस नासिर, शहजाद, इमरान और फुरकान को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस की ओर से फरार चल रहे आलिम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें