हस्तिनापुर। गोकशी के मामले में फरार 25 हजार के इनामी फरमूद सोमवार की सुबह पुलिस ने रानी नंगला मोड से गिरफ्तार किया है। इसके तीन साथियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। 25 नवंबर को एक पिकअप गाड़ी में दो गोवंश को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। तारापुर के ग्रामीणों दो आरोपियों को पकड़ लिया था, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, मौके से मुजफ्फरनगर निवासी अमन और सिखेड़ा निवासी फरमान को गिरफ्तार किया गया था, जबकि लावड़ निवासी नाजिम और कुंहेड़ा निवासी फरमूद मौके से फरार हो गए थे। फरार आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनामी लावड़ निवासी नाजिम ने 13 दिसंबर को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। फरार चल रहे चौथे आरोपी फरमूद को पुलिस ने सोमवार की सुबह रानी नगला मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।