फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समसपुर सुरानी ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दौराला ब्लाॅक के समसपुर सुरानी ग्राम प्रधान आदेश और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ सोमवार को भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अनियमितता मिलने के बावजूद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। दोनों पर 2.57 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। विभागीय जांच के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई है। भाकियू कार्यकर्ता संजय दौरालिया अपने साथियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच थे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि समसपुर सुरानी ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ उनके ही गांव के रोहित और सुबोध ने शिकायत की थी। विकास कार्य में अनियमितता कर 2.57 लाख के गबन करने का आरोप लगाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जांच की। इस प्रकरण में डीएम द्वारा कार्रवाई नहीं हुई, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है। डीएम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रधान के पति तेजवीर सिंह का कहना है कि इस प्रकरण की दोबारा से जांच करने के निर्देश हुए हैं। जांच में सहयोग कर रहे हैं। आरोप गलत हैं। जांच में खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें