फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहकारी बैंक के चेयरमैन के खाते से उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी बैंक के चेयरमैन के खाते से उड़ाए 25 हजार
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के बैंक खाते से ठगों ने तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। बृहस्पतिवार को पांच हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज मिलने पर उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने बैंक पहुंचकर अपने खाते को फ्रीज कराया।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि उनके पास कुछ दिन पहले दो बार में 10-10 हजार रुपये कटने का मेसेज आया था। उन्हें लगा कि उनकी पॉलिसी के पैसे कटे होंगे। बृहस्पतिवार को मोबाइल पर फिर से पांच हजार रुपये कटने का मेसेज आया। उन्होंने शाखा प्रबंधक से मामले की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से 25 हजार रुपये कट चुके हैं। इस पर वह बैंक पहुंचे और तत्काल खाते को फ्रीज कराया। उन्होंने प्रबंधक को प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही पल्लवपुरम थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले को साइबर सेल को प्रेषित किया जाएगा। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं दिया एटीएम, कैसे उड़े पैसे
रुड़की रोड स्थित एकता अपार्टमेंट में रहने वाले जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी को अपना एटीएम नहीं दिया। ना ही उनके पास कोई कॉल आई, जिसमें ओटीपी या उनके खाते से संबंधित जानकारी पूछी गई हो। ठगों ने किस तरह उनके खाते को हैक कर पैसे निकाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें